फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A farmer's dead body found hanging on a tree in a village in Bahraich.

Bahraich: किसान का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला, एक साल पहले हुई थी शादी

Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
सार

किसान का शव खेत पर स्थित शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। तेज दुर्गंध उठने पर जब ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो शव लटका देखा हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bahraich: A farmer's dead body found hanging on a tree in a village in Bahraich.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द के मेथौरा गांव निवासी मयंकर (26) का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में खेत पर स्थित शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। तेज दुर्गंध उठने पर जब ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो उन्हें शव लटका मिला जिससे कि हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक व थाना पुलिस की टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता राम धीरज ने पुलिस को बताया कि वह छह दिन से लापता था। 22 अगस्त को थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 21 अगस्त को बेटा घास छीलने के लिए खुरपा और बोरी लेकर घर से निकला था। सोमवार सुबह कुछ किसान अपने-अपने खेत को गए तो वहां बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे राम धीरज ने मृतक की पहचान बेटे के रूप में की। खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरदी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने जानकारी दी है कि उसकी शादी एक वर्ष पहले थाना फखरपुर के पंडितपुरवा गांव में हुई थी। रक्षाबंधन को लड़का और बहू दोनों ससुराल गए थे और वहां से वापस आए। किसी से विवाद नहीं हुआ। मृतक और उसकी पत्नी का मोबाइल कब्जे में लेकर मौत का कारण पता करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed