{"_id":"66cc3ae6f79dee8b45022091","slug":"bahraich-a-farmer-s-dead-body-found-hanging-on-a-tree-in-a-village-in-bahraich-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: किसान का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: किसान का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला, एक साल पहले हुई थी शादी
Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
सार
किसान का शव खेत पर स्थित शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। तेज दुर्गंध उठने पर जब ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो शव लटका देखा हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द के मेथौरा गांव निवासी मयंकर (26) का शव सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में खेत पर स्थित शहतूत के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। तेज दुर्गंध उठने पर जब ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो उन्हें शव लटका मिला जिससे कि हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक व थाना पुलिस की टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता राम धीरज ने पुलिस को बताया कि वह छह दिन से लापता था। 22 अगस्त को थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 21 अगस्त को बेटा घास छीलने के लिए खुरपा और बोरी लेकर घर से निकला था। सोमवार सुबह कुछ किसान अपने-अपने खेत को गए तो वहां बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे राम धीरज ने मृतक की पहचान बेटे के रूप में की। खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरदी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने जानकारी दी है कि उसकी शादी एक वर्ष पहले थाना फखरपुर के पंडितपुरवा गांव में हुई थी। रक्षाबंधन को लड़का और बहू दोनों ससुराल गए थे और वहां से वापस आए। किसी से विवाद नहीं हुआ। मृतक और उसकी पत्नी का मोबाइल कब्जे में लेकर मौत का कारण पता करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन