फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: 15 foot long crocodile enters the house

Bahraich: घर में घुसा 15 फुट का मगरमच्छ, वन विभाग को बाहर निकालने में करनी पड़ी मशक्कत, दहशत

Tue, 05 Aug 2025 07:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, शिवपुर (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिवपुर (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Aug 2025 07:33 PM IST
सार

बहराइच के नानपारा क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। मगरमच्छ को घर से निकालने के लिए वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Bahraich: 15 foot long crocodile enters the house
ग्रामीण के घर में घुसा मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के नानपारा क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा गांव में सोमवार रात एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। उसकी लंबाई लगभग 15 फुट बताई जा रही है। करीब आठ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरे गांव में दहशत का आलम रहा।

विज्ञापन


भोपतपुर बेलवा गांव निवासी बफाती के घर में सोमवार रात करीब एक बजे मगरमच्छ घुस आया। शौचालय की ओर छुपे मगरमच्छ को देखकर परिजनों और आसपास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को भारी बारिश व अंधेरे के चलते रेस्क्यू कार्य में खासी मुश्किलें आईं। मगरमच्छ घर के शौचालय में घुसा हुआ था, उसे बाहर निकालने के लिए टीम में शामिल वन दरोगा बृजेश वर्मा, वन रक्षक कमलेश, ऋषिपाल, छोटकन व जाबिर को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे मगरमच्छ को सकुशल पकड़ लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मगरमच्छ को गायघाट स्थित सरयू नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही, मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed