{"_id":"681bc383cd650dabce0b5828","slug":"badminton-coach-arrested-in-students-death-case-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1192833-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा की मौत मामले में बैडमिंटन कोच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा की मौत मामले में बैडमिंटन कोच गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत मामले में बैडमिंटन कोच गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज निवासी छात्रा की मौत के मामले में महानगर पुलिस ने नामजद आरोपी पवन को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महानगर के भीखमपुर का रहने वाला है और बैडमिंटन कोच है। इस मामले में पुलिस ने हत्या की धारा हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाई है। केस में दुष्कर्म की धारा को बरकरार रखा है।
डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अपील की थी। आरोपी पवन मूल रूप से सीतापुर के सिधौली के नरोत्तमनगर का रहने वाला है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 मई को छात्रा को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। इस दौरान हुए विवाद के बाद छात्रा ने फंदा लगा लिया था।
यह है पूरा मामला
छात्रा 30 मई की सुबह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को उसका शव परिचित पवन के कमरे में पड़ा मिला था। छात्रा के पिता ने पवन के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और एसी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था।