{"_id":"5a6a16ef4f1c1b87268b674a","slug":"badaun-city-magistrate-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 बीघा जमीन की हेराफेरी के आरोप में बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेड सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 बीघा जमीन की हेराफेरी के आरोप में बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेड सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेट राज कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। इलाहाबाद के फूलपुर में एसडीएम के पद पर तैनाती के दौरान रेलवे की जमीन एक निजी व्यक्ति के नाम कर देने के मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार राज कुमार द्विवेदी ने फूलपुर में एसडीएम रहते हुए 2016 में अपने न्यायालय से 41 बीघा रेलवे की जमीन प्राइवेट व्यक्ति के नाम कर दी थी। इसकी शिकायत होने पर शासन ने इलाहाबाद के मंडलायुक्त से जांच कराई।
विज्ञापन
जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर मंडलायुक्त ने शासन से द्विवेदी के निलंबन की संस्तुति की थी। शासन ने बृहस्पतिवार को उन्हें निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच वाराणसी केमंडलायुक्त को सौंपी गई है।
विज्ञापन