फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Badan Singh Baddo real character, but many questions still remain

Lucknow News: बदन सिंह बद्दो असल किरदार, पर तमाम सवाल अब भी बरकरार

Mon, 04 Sep 2023 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Badan Singh Baddo real character, but many questions still remain
लखनऊ। गैंगस्टर जीवा हत्याकांड का असल किरदार बदन सिंह बद्दो सामने आ गया है। पुलिस ने बद्दो को हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता होने का दावा किया है।
विज्ञापन

लेकिन, तमाम सवाल अभी भी बरकरार हैं। जिनके जवाब अब तक नहीं मिले हैं, जिससे हत्याकांड की पूरी साजिश की कड़ियां नहीं जुड़ पा रही हैं।
कोर्ट में शूटर विजय यादव के खिलाफ दाखिल चार्जशीट से मुख्य साजिशकर्ता को एसआईटी ने बेनकाब किया है। लेकिन अब तक ये नहीं पता चल सका है कि जिस असलम ने बद्दो से शूटर की मुलाकात कराई थी वह कौन है? कहां का रहने वाला है? नेपाल में वह विजय यादव के संपर्क में कैसे आया?
यही नहीं, विजय ने गिरफ्तारी के बाद कहा था कि उससे असलम ने कहा था कि लखनऊ जेल में उसका भाई बंद है। जिसका अपमान जीवा ने किया है। उसका बदला लेने के लिए हत्या करानी है।
विज्ञापन

सवाल है कि जब वह बद्दो से मिल चुका था तो उसने पूछताछ में इसका जिक्र क्यों नहीं किया? क्या ये साजिश थी या फिर बद्दो पहचान छिपाकर उससे मिला था? ये भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अफसरों का कहना है कि विवेचना जारी है। जैसे-जैसे अज्ञात आरोपी गिरफ्त में आएंगे साजिश की कड़ियां जुड़ती जाएंगी। जिससे अनसुलझे सवालों के जवाब भी मिलेंगे।

आखिर लखनऊ में बद्दो का गुर्गा कौन? जिसने दी थी रिवाॅल्वर
एसआईटी के मुताबिक, सात जून की सुबह विजय लखनऊ पहुंचा था। वह रोडवेज बस से ही यहां आया था। दावा है कि बद्दो के एक गुर्गे ने यहीं पर उसको रिवाॅल्वर दी। कोर्ट तक भी पहुंचाया। पर, एसआईटी इस गुर्गे का नाम पता नहीं कर सकी है। सवाल है कि आखिर बद्दो का ये गुर्गा कौन है? क्या करता है और कहां रहता है? ये सवाल भी अधूरे पड़े हैं।


न शूटर था विजय..न शातिर अपराधी..आखिर उसको ही क्यों दी सुपारी
जौनपुर निवासी विजय यादव ने जीवा की हत्या की थी। विजय पर इसके पहले लॉकडाउन उल्लंघन और एक किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने के केस दर्ज थे। बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था। न ही इसके पहले कोई हत्या की थी। न ही वह कोई शातिर शूटर था। ऐसे में सवाल उठता है कि इतना बड़ा बदमाश बद्दो व उसके गुर्गों ने विजय को ही क्यों सुपारी दी? ये बात भी गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed