{"_id":"61cab2f409dbea41867dca0a","slug":"bada-babu-of-samaj-kalyan-vibhag-of-gorakhpur-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 36 साल से दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाला बड़ा बाबू निलंबित, सेवानिवृत्ति के 4 दिन पहले हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 36 साल से दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाला बड़ा बाबू निलंबित, सेवानिवृत्ति के 4 दिन पहले हुई कार्रवाई
Tue, 28 Dec 2021 12:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:18 PM IST
सार
गोरखपुर के समाज कल्याण विभाग में 36 साल से दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाले बड़ा बाबू को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सेवानिवृत्ति के चार दिन पहले कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
समाज कल्याण विभाग में 36 साल से दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाला बड़ा बाबू निलंबित कर दिया गया है। गोरखपुर के इस मामले में उसकी ‘सेवानिवृत्ति’ की तिथि के चार दिन पहले यह कार्रवाई की गई है। अमर उजाला ने 15 दिसंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, 4 फरवरी 1985 को रवि प्रकाश मिश्र के नाम नियुक्ति पत्र जारी किया गया था। लेकिन मिश्र के स्थान पर तभी से रवि प्रकाश चतुर्वेदी काम कर रहा था। फर्जी नाम से नौकरी करने वाले चतुर्वेदी की कथित सेवानिवृत्ति की तिथि भी इस साल 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
उच्चस्तरीय निर्देश पर गोरखपुर के डीएम विजय किरन आनंद की गोपनीय रिपोर्ट में इन सभी तथ्यों की पुष्टि की गई है। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने प्रधान सहायक रवि प्रकाश चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की जांच उप निदेशक, समाज कल्याण, वाराणसी मंडल को सौंपी गई है। निदेशालय ने यह रिपोर्ट शासन को भी भेज दी है।
विज्ञापन