फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad air quality in the capital again, Talkatora air close to red zone

Lucknow News: राजधानी में फिर से हवा खराब, तालकटोरा की हवा रेड जोन के करीब

Thu, 04 Dec 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bad air quality in the capital again, Talkatora air close to red zone
बीरबल साहनी मार्ग पर उड़ती धूल भी हवा की सेहत बिगाड़ रही।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ यहां की हवा फिर से खराब होनी शुरू हो गई है। बुधवार को तालकटोरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 तक पहुंच गया जो रेड जोन के काफी करीब रहा। ऐसी हवा को सेहत के लिए बेहद खराब माना जाता है। इसके साथ ही लालबाग और अलीगंज में वायु की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में दर्ज हुई।
विज्ञापन



बुधवार को दिन में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ ही हवा की सेहत और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार की रात के पारे में 3.4 डिग्री की उछाल दर्ज की गई।
विज्ञापन




आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले दो दिनों में रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को दिन का तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 3.4 डिग्री की उछाल के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।



लखनऊ की हवा का हाल

तालकटोरा- 278 - ऑरेंज- खराब
अलीगंज - 219- ऑरेंज- खराब
लालबाग- 216 - ऑरेंज- खराब
गोमतीनगर- 195 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 187 - पीला- मध्यम
कुकरैल- 113 - पीला- मध्यम




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed