फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bacillus bacteria are helpful to reduce pollution

बैसिलस बैक्टीरिया प्रदूषण कम करने में सहायक

Mon, 12 Oct 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bacillus bacteria are helpful to reduce pollution
बैसिलस बैक्टीरिया प्रदूषण कम करने में सहायक
विज्ञापन

प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्तर एक गंभीर समस्या है। हर साल हजारों लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। प्रदूषण के कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं।
प्रदूषण का मुख्य कारण विभिन्न उद्योगों द्वारा हमारे पर्यावरण में हानिकारक रसायनों को छोड़ना है। ये हानिकारक रसायन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनते हैं।
प्रदूषण कम करने में बैक्टीरिया सहायक हो सकते हैं। यह जानकारी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा ने दी।
विज्ञापन

बैसिलस नाम के बैक्टीरिया पर रिसर्च कर रहे डॉ. अरोड़ा ने शुरुआती निष्कर्ष के आधार पर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण से हानिकारक रसायनों को हटाना हमारे जीवन को सुरक्षित करने के लिए एक आवश्यक कदम है। बैक्टीरिया में पर्यावरण से हानिकारक यौगिकों को निकालने की क्षमता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैक्टीरिया इन यौगिकों को अपने भोजन के रूप में उपयोग करते हैं और उन्हें खाते हैं। ऐसा करने से बैक्टीरिया को ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने इस पर भी काम किया है कि बैसिलस बैक्टीरिया पर्यावरण से इन हानिकारक यौगिकों को कैसे निकाल रहे हैं।
डॉ. अरोड़ा ने इसी महीने स्विट्जरलैंड के उच्च गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय जर्नल में इस विषय पर अपना शोध पत्र भी प्रकाशित किया है।
उन्होंने बताया कि आज वातावरण में प्रदूषण की जो परिस्थितियां हमारे सामने हैं, उसके आधार पर यह रिसर्च एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है। जल्द ही इस शोध के विस्तृत परिणाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed