फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bachhrawan's assistant development officer related to Rahi, order for investigation

Lucknow News: बछरावां का सहायक विकास अधिकारी राही से संबद्ध, जांच के आदेश

Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bachhrawan's assistant development officer related to Rahi, order for investigation
रायबरेली। डीपीआरओ के नाम पर खंड प्रेरक से एक लाख रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद बछरावां के एडीओ (पंचायत) को हटाकर राही ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। एडीओ के खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है। मंगलवार के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बछरावां के खंड प्रेरक अंकित अवस्थी और एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह के बीच बातचीत का कथित ऑडियो गत सोमवार को वायरल हुआ था। ऑडियो में एडीओ बोल रहा है कि डीपीआरओ एक की मांग कर रहे हैं...। फोन पर बात नहीं, ब्लॉक आओ, तुम्हारे सामने बात करते हैं। मामले में खंड प्रेरक ने बछरावां थाने में तहरीर दी, जबकि एडीओ पंचायत ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 जून के अंक में डीपीआरओ एक लाख मांग रहे हैं...। शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपते ही मामले को डीएम माला श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत बछरावां प्रेमपाल सिंह को राही ब्लॉक से संबद्ध करके तत्काल योगदान देने के आदेश दिए हैं। साथ ही मामले की जांच भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed