फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman has stolen a child from hospital to save her relationship.

टूटता रिश्ता बचाने के लिए महिला ने अस्पताल से चोरी किया बच्चा, गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2020 12:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
A woman has stolen a child from hospital to save her relationship.
अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला सीमा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शादी के सात साल बाद भी वो मां नहीं बन सकी तो पति ने छोड़ दिया। इसके बाद उसने किसी और का सहारा ढूंढा और उसके साथ रहने लगी। बच्चा पैदा हुआ पर निष्प्राण। इसके बाद वह तीन बार फिर गर्भवती हुई। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन


तीनों बार गर्भपात हो गया। हालात कुछ ऐसे हुए कि प्रेमी ने भी उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। टूटता रिश्ता बचाने के लिए कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह चोर बन गई और लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल से बच्चा उठा लिया। उधर, बच्चा चोरी की वारदात से पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर पुलिस ने बच्चा चोर को पकड़ा तो सारी कहानी सामने आई। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। वारदात में महिला के कथित पति की भूमिका तलाशी जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि बच्चा चोरी करने वाली महिला सीमा शुक्ला है। मूलरूप से मलिहाबाद निवासी सीमा की शादी हरदोई के कुठावा गांव में रहने वाले अनिल शुक्ला से हुई थी। शादी के सात साल बाद भी वह मां नहीं बन सकी तो अनिल ने उसे छोड़ दिया।

A woman has stolen a child from hospital to save her relationship.
पुलिस ने मासूम को उसके माता-पिता के हवाले किया - फोटो : अमर उजाला
बकौल डीसीपी पश्चिम, सीमा के भाई को कैंसर की बीमारी है और वह अक्सर उसे उपचार के लिए केजीएमयू लेकर आती थी। यहां आते-जाते उसकी मुलाकात सीतापुर के राज शुक्ला से हुई। राज केजीएमयू के सामने ही चाय का ठेला लगाता है और पुलिस आयुक्त कार्यालय के पीछे जवाहरनगर बस्ती में किराए के मकान में रहता है।

करीब दो साल से दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे हैं। बीते वर्ष सीमा गर्भवती हुई, लेकिन बच्चा मृत अवस्था में पैदा हुआ। इसके बाद उसने तीन बार और गर्भधारण किया। हालांकि, हर बार गर्भपात हो गया। सीमा के बच्चा न होने से राज भी उससे दूरी बनाने लगा।

डीसीपी पश्चिम के मुताबिक, होली के आसपास राज सीतापुर गया था और लॉकडाउन में वहीं फंस गया। सीमा को यह आभास था कि राज उससे दूरी बना रहा है। उसने रिश्ता बचाने के लिए राज से गर्भवती होने का झूठ बोला। करीब ढाई महीने से राज सीतापुर में था, इस दौरान सीमा ने अस्पताल से बच्चा चोरी करने की साजिश रची।

12 दिन पहले क्वीन मेरी अस्पताल से बच्चा चोरी करने के बाद उसने राज को फोन कर बेटा पैदा होने की जानकारी दी। उधर, बच्चा चोर महिला की तलाश कर रही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पड़ताल शुरू की तो सोमवार को सीमा जवाहरनगर में अपने घर के आसपास ही मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed