फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baby crocodiles came out of eggs in Kukrail

Lucknow News: कुकरैल में अंडों से बाहर निकले नन्हें घड़ियाल

Sat, 28 Jun 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Baby crocodiles came out of eggs in Kukrail
लखनऊ। लखनऊ के कुकरैल स्थित घड़ियाल पुनर्वास केंद्र में अप्रैल में हैचिंग चैंबर में रखे घड़ियाल के अंडों से बच्चे बाहर आ गए हैं। घड़ियालों के परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ने से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काफी खुश हैं।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक टी. रंगा राजू ने बताया कि मादा घड़ियाल मार्च और अप्रैल में अंडे देती है। इन्हें 30 से 35 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर रेत में दबाकर रखा जाता है। घड़ियाल के बच्चों के जन्म में 60 से 62 दिन का वक्त लगता है। घड़ियाल के बच्चों की आयु लगभग ढाई वर्ष और लंबाई सवा से डेढ़ मीटर होने के बाद उन्हें नदी में छोड़ दिया जाता है। माना जा रहा है कि विकास के बाद घड़ियाल के इन बच्चों को इन्हें गंगा या गंडक नदी में छोड़ा जा सकता है। घड़ियाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल की स्थापना भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की मदद से साल 1975 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed