{"_id":"69b089261cc76777c901702b","slug":"babu-stadium-trainees-win-double-titles-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1639286-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाबू स्टेडियम ट्रेनीज ने दोहरे खिताब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाबू स्टेडियम ट्रेनीज ने दोहरे खिताब जीते
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान भाग लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन से दोनों वर्गो की विजेता ट्रॉफी जीत ली। बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने चौक स्टेडियम की टीम को रोमांचक मुकाबले में 15-12 से हराया। दूसरी ओर बालक वर्ग के फाइनल में भी केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम विजेता बनी जिसने चौक स्टेडियम ट्रेनीज को 25-23 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ और समापन जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव सुमंत पांडेय ने किया। मौके पर बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो. तौहीद और चौक स्टेडियम की हैंडबॉल कोच अंकिता रत्न मौजूद रहीं। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता मे बालक व बालिका दोनो ही वर्गो में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया।
एथलेटिक्स : मंगला प्रसाद को तीसरी सफलता
मंगला प्रसाद ने जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। मंगला ने 200 मीटर, 110 मीटर बाधा व 400 मीटर बाधा दौड़ में श्रेष्ठता साबित की। बालक वर्ग में अनूप पटेल ने 1500 मीटर व 5000 मीटर, कुनाल सिंह ने लंबी कूद व तिहरी कूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में श्रेष्ठ सिंह, 400 मीटर में शिव कुमार निषाद, 800 मीटर में शिव कुमार, शाॅटपुट में अनूप कुमार और जैवलिन थ्रो में आयुष कुमार ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक कब्जा जमाया। एथलेटिक्स के बालिका वर्ग में आराध्या यादव और मोहिनी यादव ने दोहरी स्वर्णिम सफलताएं हासिल की। आराध्या ने 200 मीटर व 400 मीटर और मोहिनी ने 800 मीटर और 100 मीटर बाधा दौड़ में श्रेष्ठता साबित की। इसके अलावा 1500 मीटर में अर्शी, 3000 मीटर में ममता सोनकर, 400 मीटर बाधा दौड़ में अपेक्षा यादव, लंबी कूद में अपूर्णा, तिहरी कूद में वैष्णवी, शॉटपुट में शेख नवीजा और जैवलिन थ्रो में दीपक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
हॉकी : स्पोर्ट्स हॉस्टल ने जीता खिताब
स्पोर्ट्स हॉस्टल ने रोमांचक मुकाबले में मो. शाहिद स्टेडियम को 3-2 से हराते हुए जिला स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। मो. शाहिद स्टेडियम में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। निर्णायक मौके पर हॉस्टल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन की बदौलत 3-2 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले स्पोर्ट्स हॉस्टल ने वीर शिवाजी अकादमी को 2-0 और मो. शाहिद स्टेडियम ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम को 2-1 से पराजित करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।