फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Babu asks for 10% bribe to pass bill

Lucknow News: बिल पास करने के लिए 10 फीसदी घूस मांगता है बाबू

Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Babu asks for 10% bribe to pass bill

विज्ञापन
लखनऊ। साहब, बाबू (लिपिक) चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के लिए 10 फीसदी घूस मांग रहा है। मना किया तो कई माह से बिल अटकाए है और दौड़ा रहा है। कई बार हाथ भी जोड़े, जब बात नहीं बनी तो आपके दफ्तर में आकर शिकायत की है। ये दर्द कृषि विभाग में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके शरद कुमार श्रीवास्तव ने सीएमओ ऑफिस में सीएमओ से बयां किया।

सीएमओ ने शिकायत सुनने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बाबू पुरुषोत्तम पांडेय से चिकित्सा प्रतिपूर्ति का काम भी हटा लिया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद बाबू पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार दोपहर को शरद कुमार सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां सीएमओ डॉ. एनबी सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के करीब 75 हजार रुपये के बिल जमा किए थे। लंबे समय से उन्हें बाबू दौड़ा रहा है।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि बाबू उनसे सीधे 10 प्रतिशत घूस मांग रहा था। वह काफी दिन से प्रतिपूर्ति के रुपये की वापसी के लिए चक्कर लगा रहे थे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह से मिलकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह जांच के आदेश दिए गए है। आरोपी बाबू को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का काम छीन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed