फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baba ramdev ghee sample taken from lucknow fail

फंगस के बाद रामदेव के घी में केमिकल, सैंपल फेल

Tue, 12 Jan 2016 03:38 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev ghee sample taken from lucknow fail

पतंजलि ब्रांड की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पतंजलि देशी घी का सैंपल जयपुर प्रयोगशाला में फेल हो गया है। सैंपल रिपोर्ट के मुताबिक घी में वनस्पति, केमिकल और कलर पाया गया है।

विज्ञापन


ये घी लखनऊ के कस्टमर योगेश कुमार मिश्र की शिकायत पर लैब टेस्ट के लिए भेजा गया था। टेस्ट के बाद सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा।

बीते दिनों उत्तराखंड में बाबा रामदेव के घी में फंगस मिलने का मामला सामने आया था। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में पतंजलि घी में फंगस मिलने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद उत्तराखंड की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पतंजलि योगपीठ जाकर शुद्ध देसी गाय के घी के सैंपल लिए थे।

विज्ञापन

नूडल में मिले थे कीड़े

baba ramdev ghee sample taken from lucknow fail

वहीं पतंजल‌ि आटा नूडल्स में भी कीड़े मिलने की शिकायत भी मिली थी। इसके अलावा पतंजलि के सरसों के तेल, शहद, आरोग्य बेसन और काली मिर्च समेत अभी तक 6 उत्पाद जांच में फेल हो चुके हैं।

पिछली बार घी में फंगस निकलने पर रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि वे जो घी बनाते हैं उसे उचित तापमान पर गर्म करने के बाद ही पैक किया जाता है। इसलिए उसमें फंगस लगने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed