फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed fee of private colleges to be very high.

प्राइवेट कॉलेजों में महंगी होगी बीएड की पढ़ाई

Sat, 31 Jan 2015 01:31 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
B ed fee of private colleges to be very high.

प्रदेश के निजी कॉलेजों में बीएड करने के लिए स्टूडेंट्स को अब 81,250 रुपये फीस देनी होगी। जबकि सरकारी कॉलेजों में यह फीस तीन हजार रुपये से लेकर 23 हजार रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन


नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) के निर्देश पर बीएड पाठ्यक्रम दो वर्ष के किए जाने के बाद सूबे के विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों ने नए सिरे से बीएड फीस निर्धारित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


दो वर्षीय पाठ्यक्रम होने के बाद पहले साल निजी कॉलेज 51,250 रुपए और दूसरे साल अधिकतम 30 हजार रुपए फीस ले सकेंगे। जबकि अभी तक निजी कॉलेजों के लिए बीएड की अधिकतम फीस महज 51,250 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय को सूबे में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

...इसलिए नये सिरे से हुआ फीस निर्धारण

B ed fee of private colleges to be very high.

एनसीटीई ने इस साल बीएड पाठ्यक्रम दो वर्षीय करने के निर्देश जारी किए थे। निर्देश के बाद सिलेबस के साथ ही दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए फीस निर्धारण भी नए सिरे से होना है। इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय समेत सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की बैठक बुलाई गई थी।

बैठक में निजी कॉलेजों के लिए अधिकतम फीस निर्धारण पर विचार हुआ। विचार-विमर्श के बाद निजी कॉलेजों के लिए पहले साल की फीस 51,250 रुपए और दूसरे साल के लिए 30 हजार रुपए तय करने पर सहमति बनी।

इस तरह से दो साल के कोर्स के लिए कुल फीस 81,250 रुपए का प्रस्ताव शासन को दिया गया। शासन को निजी के साथ ही सरकारी कॉलेजों की फीस पर अपनी मुहर लगानी है।

गौरतलब है कि इस साल बीएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 फरवरी से भरने शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च होगी। 10 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स को 12 मार्च तक फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद 20 से 25 अप्रैल के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed