फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed exam schedule and form issued.

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए यहां से करें आवेदन

Tue, 10 Feb 2015 02:47 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
B ed exam schedule and form issued.

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार से मिलना शुरू होंगे। अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के निर्देशों के अनुसार बीएड दो साल का होगा। प्रवेश परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।

विज्ञापन


परीक्षा तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रति कुलपति प्रो. यूएन द्विवेदी व बीएड के कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी 7 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह ई-चालान, आरटीजीएस, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से 9 मार्च तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। 10 मार्च तक स्टूडेंट अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। 15 मार्च तक अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अप्रैल को 17 शहरों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 25 मई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 1 से 25 जून तक चयनित अभ्यर्थियों की 11 केंद्रों पर प्रवेश काउंसलिंग होगी।

पांच चरणों में बांटा गया है आवेदन फॉर्म

B ed exam schedule and form issued.

प्रो. यूएन द्विवेदी और प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015-17 में आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 550 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट पर डमी आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इस डमी आवेदन फॉर्म को भरकर प्रैक्टिस कर लें इसके बाद वह आसानी से फॉर्म भरें। ऑनलाइन फॉर्म को पांच चरणों में बांटा गया है। अभ्यर्थी हर स्टेप के बाद अपना ऑनलाइन फॉर्म सेव कर सकेगा।

जब वह दोबारा फॉर्म भरने के लिए खोलेगा तो जितने स्टेप तक उसने फॉर्म भरकर सेव किया था उसके आगे के स्टेप से फॉर्म भरकर उसे सबमिट करेंगे। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वह ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मोबाइल नंबर के कॉलम में अपना ही मोबाइल नंबर डालें, साइबर कैफे मालिक व किसी अन्य का नहीं। ताकि अभ्यर्थियों से किसी भी तरह का संपर्क करने में कोई दिक्कत न हो।

इस बार अभ्यर्थी को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सुविधा दी जा रही है। वहीं अभ्यर्थी फॉर्म सबमिट करने से पहले उसे एडिट भी कर सकता है।

ई-चालान से शुल्क जमा के बाद तत्काल भर सकेंगे फॉर्म

B ed exam schedule and form issued.

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों को ई-चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने के बाद 48 घंटे तक ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

अब वह जैसे ही आवेदन शुल्क जमा करेंगे एचडीएफसी के सर्वर से तुरंत एनआईसी को एंट्री ट्रांसफर हो जाएगी। अभ्यर्थी एचडीएफसी के गेट-वे के माध्यम से क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी फीस जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को इस बार ई-चालान से शुल्क जमा करने में बैंक को कोई अतिरिक्त कमीशन नहीं देना होगा।

अभ्यर्थियों की बॉयोमीट्रिक उपस्थिति व वीडियोग्राफी
अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान उनके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर लिया जाएगा। बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का खास इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर होगा। यहां अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी होगी। स्टूडेंट्स का यही रिकॉर्ड प्रवेश काउंसलिंग के समय मिलाया जाएगा।

नए नियमों से सीटों की संख्या में फंसा पेंच
प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए बीते साल 1.58 लाख सीटों पर दाखिले का मौका मिला था। इस बार एनसीटीई ने बीएड का कोर्स दो साल का कर दिया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब एक सेक्शन में सिर्फ 50 स्टूडेंट और प्रत्येक कॉलेज सिर्फ दो सेक्शन यानि अधिकतम 100 सीटों पर दाखिला ले सकेगा। सत्र 2015-17 में दाखिले के लिए सीटों की संख्या 30 मई तक ही तय हो पाएगी क्योंकि एक जून से काउंसलिंग होनी है।

बीएड की फीस 81,250 रुपये निर्धारित

B ed exam schedule and form issued.

शासन ने बीएड के द्विवर्षीय कोर्स के लिए 81,250 रुपये फीस तय की है। पहले वर्ष में 51,250 रुपये और दूसरे वर्ष 30 हजार रुपये फीस देनी होगी। अभ्यर्थी इसके अतिरिक्त कोई भी फीस जमा न करें और अगर कोई वसूली करे तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से करें।

अबकी बीटेक व बीई पास अभ्यर्थियों को भी मौका
प्रवेश परीक्षा में इस बार बीटेक व बीई पास अभ्यर्थियों को भी दाखिले का मौका दिया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक व बीई की डिग्री पास करना जरूरी है। यह सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए होगा। वहीं कला, समाज विज्ञान व विज्ञान वर्ग के सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक की उपाधि 50 प्रतिशत अंक के साथ पास करना जरूरी है। एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए स्नातक पास होना जरूरी है।

प्रवेश परीक्षा 17 शहरों में, देने होंगे तीन विकल्प
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीते साल 27 शहरों में आयोजित की गई थी मगर इस बार ऐसे शहर जहां से पांच हजार व उससे कम अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे उन्हें हटा दिया गया है। ऐसे में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार केवल 17 शहरों में ही होगी।

इसमें लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, झांसी, जौनपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, फैजाबाद, गोरखपुर व नोएडा शामिल हैं। अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा के लिए अपने तीन विकल्प बताने होंगे। इसमें से उसे कोई एक शहर में परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा।

11 शहरों में होगी काउंसलिंग

B ed exam schedule and form issued.

प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 जून से शुरू होकर 25 जून को खत्म होगी। इसके लिए 11 शहरों में काउंसलिंग सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें लखनऊ, बरेली, आगरा, फैजाबाद, मेरठ, झांसी, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, कानपुर व इलाहाबाद शामिल हैं। लविवि ने काउंसलिंग के लिए शहरों की सूची भी जारी कर दी है।

बीएड में ट्रांसजेंडर के लिए अन्य का कॉलम

प्रवेश परीक्षा में लिंग के कॉलम में इस बार तीन विकल्प होंगे। इसमें पुरूष व महिला के साथ एक अन्य विकल्प भी है। इसमें ट्रांसजेंडर अपना विकल्प देंगे। हालांकि वार्ता में इस पर आपत्ति जताई गई कि आखिर कोर्ट के आदेश पर ट्रांसजेंडर का विकल्प रखा गया है तो इसे अन्य लिंग कहकर क्यों पुकारा जाए। इस पर लविवि प्रशासन ने इसे बदलकर ट्रांसजेंडर का विकल्प करने के आदेश दिए।

400 अंकों की होगी प्रवेश परीक्षा
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। इसमें पहला प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा। इसमें 100 अंक में सामान्य ज्ञान व 100 अंकों की भाषा जिसमें हिंदी व अंग्रेजी में से कोई एक भाषा के सवाल हल करने होंगे। तीन घंटे का प्रथम प्रश्नपत्र होगा। इसी तरह द्वितीय प्रश्नपत्र भी 200 अंकों का होगा। इसमें 100 अंक अभिक्षमता परीक्षण व 100 अंक की विषय योग्यता के सवाल होंगे। द्वितीय प्रश्नपत्र भी तीन घंटे का होगा।

यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

B ed exam schedule and form issued.

इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://upbed.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा सु जुड़ी अन्य जान‌कारियों के लिए संपर्क सूत्र
बीएड 2015-17 इनफॉरमेशन सेल--8948265022, 8081253276

ई मेल आईडी--upbedlu2015@gmail.com
स्टेट कोऑर्डिनेटर--07054520748, जेईई बीएड 2015, जंतु विज्ञान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय

नोडल स्टेट ऑफिसर--0522-2740412
वेबसाइट--http://upbed.nic.in, http://lkouniv.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed