फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed exam in Uttar Pradesh.

जानें, कब होगी बीएड परीक्षा

Wed, 10 Sep 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Sep 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
B ed exam in Uttar Pradesh.

लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को देखते हुए छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संबद्ध 14 जिलों के राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के बीएड, बीपीएड, एमपीएड, एमएड 2013-14 की 13 सितंबर की प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन


अब ये परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय से 14 सितंबर (रविवार) को कराई जाएंगी।

कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र, लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इटावा की जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव 13 सितंबर को होना है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीएड, बीपीएड, एमएड, एमपीएड का एग्जाम एक दिन आगे बढ़ा दिया है। रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन ने बताया कि कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, कौशांबी, इलाहाबाद के इन कॉलेजों में करीब 25 हजार स्टूडेंट्स को एग्जाम देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न में नहीं किया गया बदलाव

B ed exam in Uttar Pradesh.

स्टूडेंट्स को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

अब 13 की जगह 14 को परीक्षा कराई जाएगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि पेपर के समय, पैटर्न और परीक्षा केंद्रों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

सारी जानकारी परीक्षा केंद्र प्रभारी, नोडल केंद्र प्रभारी और नोडल अधिकारियों को दे दी गई है। सभी से कहा गया है कि रविवार को एग्जाम कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed