{"_id":"5953cae14f1c1b24638b4766","slug":"b-ed-entrance-exam-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय: बीएड में फीस जमा करने के लिए अब दो जुलाई तक का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय: बीएड में फीस जमा करने के लिए अब दो जुलाई तक का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के अंतर्गत दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को कॉलेज में फीस जमा करने के लिए अब दो जुलाई का समय मिलेगा।
विज्ञापन
अभी तक कॉलेज में दाखिले के लिए फीस जमा करने के लिए 28 जून तक का समय दिया गया था।
प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।
बता दें, प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस के साथ ही पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना था। इसके बाद उसे आवंटित कॉलेज में जाकर बची हुई फीस जमा करनी है।
विज्ञापन
निर्धारित समय में बची हुई फीस जमा न करने पर उसकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। साथ ही सिक्योरिटी के रूप में जमा पांच हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।