फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed counseling to be start today.

बीएड की 1,79,100 सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरु, जानिए पूरा शेड्यूल

Fri, 05 Jun 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
B ed counseling to be start today.

प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए 19 काउंसलिंग सेंटर बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को इन सभी केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का ट्रायल किया गया। पहले दिन 5 जून को मेरिट रैंक 1 से लेकर 5000 तक के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सवेरे 10 बजे काउंसिलिंग सेंटर पहुंचना होगा।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय में दो काउंसलिंग सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन इन केंद्रों पर 692 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। इस साल बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय पर है।
विज्ञापन


पंजीकृत नंबर मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग सेंटर पर 500 रुपये और 5000 रुपये के दो ड्राफ्ट लेकर आने होंगे। दोनों ही ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया मोबाइल नंबर कराना होगा अपडेट

B ed counseling to be start today.

यहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा, जो सीधा उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा।

प्रो. शर्मा ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समय जो मोबाइल नंबर पंजीकृत किया था, उसे बदल दिया हो तो नया मोबाइल नंबर काउंसलिंग सेंटर पर जरूर अपडेट कराएं।

यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके पास पासवर्ड नहीं पहुंचेगा, जिसके बना चॉइस लॉक संभव नहीं है। वेरिफिकेशन के बाद चॉइस लॉक के लिए तीन दिन मिलेगा और चौथे दिन कॉलेज अलॉटमेंट की सूची जारी कर दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह अधिक से अधिक चॉइस भरें, जिससे प्रवेश से वंचित न रहें। यदि किसी अभ्यर्थी को अलॉटमेंट में कॉलेज नहीं मिलता है तो 5000 रुपये का ड्राफ्ट वापस कर दिया जाएगा।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर मिलेगी मदद

B ed counseling to be start today.

काउंसलिंग के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 8948265022, 9532018205, 9532018201, 0522-2740200, 300, 600 पर सुबह 10 से शाम 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी काउंसलिंग लेटर www.upbed.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा एक नजर में
प्रदेश में कुल काउंसलिंग केंद्र--19
संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी--1,62,564
कुल बीएड कॉलेज--1,752
कुल बीएड सीटों की संख्या--1,79,100

अनुदानित व सरकारी कॉलेज--100
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज--1,652
अनुदानित व सरकारी कॉलेजों में कुल सीटें--7,670
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में कुल सीटें--1,71,430

काउंसलिंग के चरण

B ed counseling to be start today.

पहला- काउंसलिंग सेंटर पर टोकन लेना
दूसरा- शैक्षणिक अभिलेखों और प्रमाण पत्रों का सत्यापन
तीसरा- काउंसलिंग शुल्क जमा करना
चौथा- अभ्यर्थी के नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओपीटी) भेजा जाना

पांचवां- अभ्यर्थी को www.upbed.nic.in वेबसाइट पर जाकर चॉइस लॉक करनी होगी
छठा- कॉलेज का आवंटन

सातवां- आवंटित कॉलेज का शुल्क भुगतान करना।
आठवां- आवंटन पत्र मिलने के बाद तीन दिन में कॉलेज में उपस्थिति दर्ज कराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed