{"_id":"57e6dfec4f1c1b3276a83864","slug":"azamgarh-rally-of-sp-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम को बड़ा झटका, सपा के संग्राम में आजमगढ़ रैली टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम को बड़ा झटका, सपा के संग्राम में आजमगढ़ रैली टली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रहे संग्राम के चलते 6 अक्तूबर को आजमगढ़ में होने वाली पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली स्थगित कर दी गई है। रैली की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव ने चुनावी माहौल बनाने के लिए प्रदेश में 18 रैलियां करने की घोषणा की थी। चुनाव अभियान का आगाज उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से 6 अक्तूबर को करना था। रैली की जोरदार तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
शिवपाल ने तीन दिन पहले ही आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के 15 जिलों के अध्यक्षों, विधायकों व मंत्रियों के साथ रैली की तैयारियों पर चर्चा की थी। मंत्रियों को भी जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शनिवार को अचानक रैली स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सपा के युवा संगठनों के बागी तेवरों से पड़े खराब असर के चलते रैली स्थगित करने का फैसला किया गया है। पारिवारिक विवाद में हालात सामान्य हो जाने के बाद रैली की अगली तिथि तय की जाएगी।