{"_id":"f8ea5622578be5cd0056770de12c14ad","slug":"azam-taken-action-against-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आया आजम को गुस्सा, दो अभियंता हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आया आजम को गुस्सा, दो अभियंता हटे
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के गुस्से की गाज दो अभियंताओं पर गिरी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद जल निगम के मुख्य अभियंता अनूप कुमार सक्सेना को निलंबित करने और आगरा जल निगम के मुख्य अभियंता को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के कार्य 31 दिसंबर 2013 तक हरहाल में पूरे कर लिए जाएं और जो परियोजनाएं नहीं पूरी हो पा रही हैं उन्हें बंद कर दिया जाएगा।
वह योजना भवन में मंगलवार को समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देरी के चलते अधिकांश परियोजनाओं की लागत बढ़ गई।
इससे परियोजनाओं से जुड़े अभियंताओं व अधिकारियों की लापरवाही जाहिर होती है। अकारण परियोजनाओं के विलंब होने से बढ़ी लागत की वसूली संबंधित अभियंताओं से की जाएगी।
विज्ञापन
परियोजनाओं को पूरा करने में कोताही पर माफ नहीं किया जाएगा और अधीक्षण अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा जेएनएनयूआरएम दूसरा चरण मार्च 2014 में समाप्त हो रहा है और ऐसे में बताया जाना कि परियोजनाएं मार्च 2014 तक पूरी होंगी, यह हास्यास्पद है।
चरण पूरा होने के कुछ माह पहले काम पूरा हो जाना चाहिए। समीक्षा में पता चला कि कुछ परियोजनाओं की प्रगति अभी तक सिर्फ तीन से 40 प्रतिशत के बीच ही है।
विज्ञापन
उन्होंने इस पर कहा कि ऐसी परियोजनाओं को ड्राप कर देना चाहिए, क्योंकि 31 मार्च 2014 तक ये किसी भी हालत में पूरी नहीं हो सकती हैं।
अतिक्रमण करने वालों पर होगी एफआईआर
नगर विकास मंत्री ने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरों में अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद वहां पुन: अतिक्रमण न होने पाए। शहरी सड़कों की फुटपाथों, डिवाइडर के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाए।
इन पर सुंदर फूल व पौधे लगाए जाएं। कच्चे किनारों पर घास व फलदार पौधे लगाए जाएं। खाली पड़ी जमीनों को पता लगाकर उन्हें स्ट्रीट वेंडर्स को उपलब्ध कराया जाएगा।
जिस पर वे अपनी पक्की दुकानें बनाकर कारोबार कर सकें। जमीनों पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किए जाने से बेहतर है कि फेरीवालों को कारोबार के लिए दे दिया जाए।