{"_id":"56e1c3364f1c1bea468b4594","slug":"azam-khan-to-meet-governor-ram-naik-over-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल की सख्त से डरे आजम, जाएंगे राजभवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल की सख्त से डरे आजम, जाएंगे राजभवन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
आजम खां व राम नाईक
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक और नगर विकास मंत्री आजम खां के विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मध्यस्थता की है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से कहा है कि आजम खां उनसे मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
अलीगंज के ललित कला अकादमी परिसर में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए आए राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा में उनके ऊपर जो भी आक्षेप लगाए गए और टिप्पणियां की गई हैं, उसका पूरा ब्यौरा उन्होंने तलब किया है।
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पूरी जानकारी मिलने के बाद वह इस मामले में कोई निर्णय करेंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम संशोधन विधेयक रोके जाने से नाराज आजम ने 8 मार्च को विधानसभा में राजभवन व राज्यपाल पर निशाना साधते हुए तल्ख टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन