फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan speaks against Narendra Modi.

प्रधानमंत्री मोदी पर आजम खां ने दिया 'जहरीला' बयान

Wed, 22 Jul 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 22 Jul 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan speaks against Narendra Modi.

सूबे के नगर विकास व संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फिर बुधवार विवादित बयान दिया है। कहा कि दुनिया के टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट में मोदी का नाम है, इसका खुलासा गूगल ने किया है। हमें ऐसे प्रधानमंत्री पर शर्म आती है।

विज्ञापन


आजम ने मोदी को झूठा और फरेबी ठहराते हुए कई आरोप जड़े। संसद न चलने देने को भाजपा का ही तरीका बताते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा वरना जैसा उन्होंने विपक्ष में रहते किया, वैसा ही अब विपक्ष करेगा। कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि किसानों की दुर्गति के लिए सबसे अधिक सरकारें चलाने वाले जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां बुधवार शहर के अमानीगंज स्थित एक हाल में पार्टी एमएलसी लीलावती कुशवाहा की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में बोल रहे थे। शुरूआत से आखिर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाने पर रहे। कहा कि दुनिया के टॉपटेन अपराधियों की लिस्ट में मोदी का नाम है, इसका खुलासा गूगल ने किया है। मैं कंप्यूटर चलाना नहीं जानता हूं, मुझे मेरे लड़के ने बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पूरी दुनिया मोदी को अपराधी के नाम से जानती है'

Azam Khan speaks against Narendra Modi.

महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू और अब्दुल कलाम आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि एक वो जमाना था एक मामूली से कमरे में रहने वाला शख्स विदेश गोलमेज सम्मेलन में जाता था तो क्या धमक थी। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया अपराधी के नाम से जानती है।

यह बड़ी शर्मिंदगी की बात है। अगर हमारे वजह से.. हम मुसलमानों की वजह से.. किसी को तकलीफ है तो नहीं होनी चाहिए। हमारे तो वोट देने के अधिकार को भी छीनने की बात हो रही है। हिंदुस्तान हमारा सबकुछ है लेकिन कुछ फांसीवादी अब तहजीब, संस्कृति को तबाह करने पर लगे हैं। इससे सावधान रहना होगा। इसके लिए मुलायम सिंह यादव ही एक चेहरा है।

आजम खां ने कहा कि 125 करोड़ हिंदुस्तान के वाशिंदों से बादशाह ने कहा कि सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर हर हिंदुस्तानी के खाते में 20 लाख रुपये पहुंच जाएगा। हमारे घर में 8 सदस्य थे, मैने भी सोचा कि एक करोड़ 60 लाख मिलेगा। लोग बहुत तरसे हुए हैं, आजादी के बाद जो सोचा था वह नहीं हो सका।

यहां 72 फीसद लोग किसानी करते हैं, फिर भी भूखा है। जबकि अमेरिका में ढाई फीसद किसान पूरी दुनिया को अनाज देते हैं। देश की गरीबी-भूख और आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए आजम ने कहा कि 20 लाख की लालच देकर झूठा और फरेबी मोदी बादशाह बन बैठा।

प्यार नहीं नफरत का संदेश दे रही है सरकार

Azam Khan speaks against Narendra Modi.

कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि यह ना बराबरी उनकी दी हुई है, जिन्होंने मुल्क चलाया है। जिनके हाथ में ताकत रही है। गरीब बहुत गरीब हो गया, जबकि धनिकों के गैर मुल्कों में खाते खुल गए। इस कालेधन को वापस का लाने का सब्जबाद बादशाह ने दिखाया।

100 दिन के अंदर बादशाह ने कहा था कि हिंदुस्तान के हर घर में 24 घंटे लाइट आएगी। दो करोड़ को नौकरी देंगे। याद रखो बादशाह झूठा नहीं होता, झूठा हो तो बादशाह नहीं होता। आजम ने कहा कि अब आजकल घोटालों का बाढ़ आई हुई है, जो लोग कभी चुकते नहीं थे, जो लोग कभी खामोश नहीं रहते थे, आज मौनी बाबा बने हैं।

महंगाई पर भी आजम ने मोदी व राजनाथ का नाम लेकर कहा कि कल तो आप पार्लियामेंट नहीं चलने देते थे, आज आपके लोग भी इस मुद्दे पर विरोध में हैं। हम आपसे मुरबत और प्यार चाहते हैं, महंगा अनाज भी ले लेंगे, महंगी दाल-तेल भी ले लेगें। लेकिन अहर रिश्ते ही नहीं रहे तो इन सारी चीजों का क्या मतलब।

आज देश को चलाने वाले लोग प्यार का नहीं नफरत का संदेश देती है। यूपी की सरकार नबंर एक का विकास कार्य करती है। सारी बदनामी मीडिया करती है।

सपा की हार के लिए मुजफ्फपुर दंगा का जिक्र करते सारा खेल मीडिया के कुछ बिके हुए लोगों का ठहराया। कहा कि आधा सच पूरा झूठ से खतरनाक होता है। बदायूं कांड और बाराबंकी कांड को सरकार को बदनाम करने वाला कदम ठहराया। यह अन्याय जम्हूरियत का है।

साक्षी महाराज को कहा, बलात्कारी

Azam Khan speaks against Narendra Modi.

आजम ने कहा, देश की हिंदू-मुसलिम एकता का जिक्र करते हुए सब एक साथ हैं, हमारा संस्कार-इतिहास अकबर और जोधा का है। आज के सियासत दां कहते हैं कि मुलमानों के यहां बच्चे ऐसे पैदा होते हैं जैसे सूअरो के यहां।

बोलो आप.. बहुत खुशी होती होती होगी ऐसा सुनकर..अपने ही वतन में हमको नेता ऐसा कहें, हमकों हरामी कहें..हम पिल्ले हैं.. हम बीस घंटे काम करते हैं. लेकिन हिंदू-मुस्लिम नहीं देखते। जीवन में एक पैसा घूस नहीं लिया, लेकिन जब भी हाथ फैलाए-दामन फैलाए लोगों ने हमारा दामन भर दिया..हमने शिक्षा का एक केंद्र बनाया।

लोगों का उत्साह देख आजम ने कहा कि इस माहौल को फैजाबाद बदलेगा। फैजाबाद में बाबरी आंदोलन का जिक्र किए बिना इसबार भी आजम खां नहीं रहे, कहा कि वह टाट शाह मस्जिद,अंधेरी रात, पुलिस की लाठियां.. कान से सनसनाती पुलिस की गोलियां, सब याद है।

साक्षी पर अपशब्द कह किया हमला

- आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर अपशब्द कहे। भीड़ से पूछा कि जो संत अपनी शिष्या से बलात्कार करता है, उसका नाम आप जानते हो? लोगों ने आशाराम का नाम लिया तो आजम बोले, नहीं वह व्यक्ति साक्षी महाराज है। उसने अपनी शिष्या से बलात्कार किया और जेल गया, फिर भी आज मोदी और भाजपा का सांसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed