{"_id":"5ab4ce4b4f1c1b3a058b6cee","slug":"azam-khan-reaction-on-raja-bhaiya-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया के ट्वीट पर आजम बोले, 'कान इधर से पकड़ो या उधर से, एक ही बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया के ट्वीट पर आजम बोले, 'कान इधर से पकड़ो या उधर से, एक ही बात'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
राजा भैया व आजम खां।
- फोटो : amar ujala
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने राजा भैया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि कान चाहे इधर से पकड़ो या उधर से बात एक ही है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले राजा भैया ने ट्वीट किया था, 'न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।' जिस पर आजम ने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) March 23, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया के साथ फोटो ट्वीट करते हुए समर्थन के लिए राजा भैया का आभार जताया।
Thank you for supporting Samajwadi Party. pic.twitter.com/OZve4X1WV3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 23, 2018
हालांकि, मतदान के बाद राजा भैया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे। जिस पर कयास लगना शुरू हो गए हैं कि उन्होंने किसे वोट किया।
यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया। जिसमें कुल 400 विधायकों ने वोट डाला। वोटों की गणना शाम पांच बजे से शुरू होगी। शाम सात बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।