फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan came back in Sitapur jail after 17 months.

Sitapur: 17 महीने बाद फिर सीतापुर जेल पहुंचे सपा नेता आजम खां, सात साल की सुनाई गई है सजा

Sun, 22 Oct 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां 17 महीने बाद एक बार फिर सीतापुर जेल पहुंच गए हैं। उन्हें रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट की तरफ से सात साल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
Azam Khan came back in Sitapur jail after 17 months.
सपा नेता आजम खां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां करीब 17 महीने बाद एक बार फिर सीतापुर जेल पहुंच गए हैं। सुबह करीब 9.15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कारागार लाया गया।

विज्ञापन


रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खां, बेटे अब्दुल्ला आजम और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई है। कार में बैठे आजम खां ने हाथ हिलाते हुए जेल में प्रवेश किया। इस दौरान रामपुर के कुछ सपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - अखिलेश ने दी सख्त हिदायत: अनर्गल बयान ना दें सपाई, बोले- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका है मुझे संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर ने अखिलेश को घेरने की बनाई रणनीति: पिछड़े, दलितों व वंचितों के बीच जाकर बताएंगे सपा सरकार की नाकामियां  




दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात-सात साल की सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल से शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी शिफ्टिंग के आदेश प्रशासन को शनिवार को मिल गए थे।

कोर्ट ने तीनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उनको जेल भेजने के आदेश कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनको रामपुर जेल में भेजा था। शुरू से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को दूसरे जिले की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed