फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam khan blaze up on media

फेसबुक पर मिली आजादी तो भड़के आजम

Wed, 25 Mar 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 25 Mar 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
Azam khan blaze up on media

सुप्रीम कोर्ट के आईटी एक्ट की धारा-66 ए को रद्द किए जाने पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां से प्रतिक्रिया पूछी गई तो वे मीडिया कर्मियों पर ही भड़क गए। उन्होंने कहा, आप लोग अपराधियों के हिमायती हैं। इतना कहने के बाद आजम चले गए।

विज्ञापन


आजम खां मंगलवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हज यात्रियों की लॉटरी निकालने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छोड़ने के लिए वे जैसे ही बाहर आए उनसे मीडिया कर्मियों ने आईटी एक्ट की धारा-66 ए को रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया जाननी चाही।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री व आजम दोनों ही बगैर प्रतिक्रिया दिए चले गए। मुख्यमंत्री को विदा करने के बाद आजम फिर लौटे और मीडिया कर्मियों पर ही भड़क गए।

आजम ने फेसबुक की पोस्ट पर ऐसे मचाया था बवाल

Azam khan blaze up on media

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही बरेली के कक्षा 11 के छात्र ने फेसबुक पर आजम खां के नाम पर एक पोस्ट डाला था। इसे आपत्तिजनक मानते हुए इस छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 ए का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस धारा के तहत सरकार के पास यह शक्ति थी कि वह सोशल मीडिया पर लिखी गई बात को आपत्तिजनक मानते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है। इसी मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने इस धारा को अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार के विरुद्ध मानते हुए रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed