{"_id":"14b58f58707b9e9d9c6d011ae1942b6b","slug":"azam-khan-blames-modi-for-gujrat-riots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आजम ने PM मोदी को बताया कातिल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आजम ने PM मोदी को बताया कातिल!
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंध
Updated Fri, 07 Nov 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज देवबंद में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को नगर विकास मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महंत आदित्य नाथ सहित भाजपा और आरएसएस पर जमकर सियासी हमला बोला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए आजम ने कहा कि हाथ में झाड़ू और दाढ़ी रखने से कोई महात्मा गांधी नहीं हो सकता। गुजरात का कातिल महात्मा नहीं बन सकता।
घर तब बंटता है जब दिल बंटता है। नफरत की आंच से सिकाई मत करो। महंत आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गोरखपुर के महंत ने मेरी तुलना एक पक्षी से की है।
विज्ञापन
यदि फोटो मिलाओगे तो पक्षी का चेहरा महंत से मिलता है। साक्षी महाराज पर भी शब्द बाण चलाए और कहा न सल्तनत, न सिपाही, मगर नाम के आगे महाराज वाले बलात्कार के आरोपी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई की अदालत में आरोपी संसद पहुंच गए हैं। सबसे बड़ी अदालत से सजा पा चुके गर्वनर की कुर्सी पर बैठ गए।