फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam khan and his son may be shifted to Sitapur jail.

सीतापुर: 64 दिन बाद अपने पुत्र अब्दुल्ला के साथ जेल पहुंचे सपा नेता आजम खां

Tue, 13 Jul 2021 01:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jul 2021 01:31 PM IST
सार

सपा सांसद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ सीतापुर जेल में बंद थे। कोरोना की दूसरी लहर में जेल के बंदियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था जिसमें 1 मई को आई रिपोर्ट में सपा नेता आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
Azam khan and his son may be shifted to Sitapur jail.
आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

सपा नेता आजम खां 64 दिन बाद मंगलवार को अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ से सीतापुर जेल पहुंच गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उन्हें लेकर जेल पहुंची और इसके बाद दोनों को उनकी बैरकों में भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि सपा सांसद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ सीतापुर जेल में बंद थे। कोरोना की दूसरी लहर में जेल के बंदियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था जिसमें 1 मई को आई रिपोर्ट में सपा नेता आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


कई दिनों तक आजम खान का इलाज जेल में ही डॉक्टरों की निगरानी में किया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 9 मई को आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक चले इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य के परीक्षण के बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद आजम व उनके बेटे जेल वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको सुरक्षित जेल तक पहुंचाने के लिए एसपी आरपी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। वह अटरिया, सिधौली, कमलापुर व खैराबाद होते हुए शहर में दाखिल हुए। आजम खां और उनके बेटे को एंबुलेंस से लखनऊ से लाया गया।


शहर में एंट्री करते ही एसडीएम, सीओ पीयूष सिंह व शहर कोतवाल टीपी सिंह स्कॉट करते हुए दोपहर 12:30 बजे के करीब जेल गेट पर पहुंचे। जहां पर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को जेल के अंदर ले जाया गया। जेलर आरएस यादव ने बताया कि सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को 9 मई को जेल से लखनऊ ले जाया गया था। मंगलवार को 64 दिन बाद दोनों लोग जेल आ गए हैं। दोनों को उनकी बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed