फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan action for rickshaw

'रिक्शे' के लिए अधिकारियों से आजम खफा

Sat, 26 Oct 2013 02:05 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
azam khan action for rickshaw

बैट्री चालित रिक्शा योजना के क्रियान्वयन में सुस्ती को लेकर नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने कड़ी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अधिकारी सरकार की प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं और इसकी वजह से जनता के बीच सरकार छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


खां विधान भवन में योजना के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

'मुस्लिम लीडरशिप सिर्फ जाहिल या फिर भ्रष्ट'
विज्ञापन
विज्ञापन


खां ने बताया कि यह योजना प्रदेश सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों में शामिल है।

संबंधित अधिकारियों की दिलचस्पी न होने की वजह से मुफ्त में बैटरी-चालित रिक्शा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

इसकी वजह से प्रदेश सरकार की छवि जनता में खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का रवैया सरकार की छवि के हित में नहीं है।

आजम खां ने कहा कि गत वर्ष मुख्यमंत्री ने ट्रायल बेसिस पर अलग-अलग कंपनियों के रिक्शे गरीब रिक्शा चालकों को दिए थे।

इनमें से हर दृष्टि से उपयुक्त पाए गए रिक्शों को बनाने वाली कंपनियों को शार्टलिस्ट किया गया था। यह काम उनकी अध्यक्षता में बनी कमेटी ने दो महीने पहले ही कर दिया।

इसके बाद इस पर कोई कार्यवाही न कर विभिन्न स्तर पर बाधाएं खड़ी की जाने लगीं। बताते चलें इस योजना के लिए पिछले वित्त वर्ष में 100 करोड़ और चालू वित्त वर्ष में 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed