{"_id":"58cadfda4f1c1b423732a3b4","slug":"azam-blames-media-for-defeat-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार पर मीडिया से बोले आजम, आपका तीर सही निशाने पर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार पर मीडिया से बोले आजम, आपका तीर सही निशाने पर लगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम खां ने कहा, विधायक विपरीत परिस्थितियों में जीतकर आए हैं। सपा के सामने ऐसी स्थिति पहली बार नहीं आई है।
विज्ञापन
एक बार तो सपा के 34 विधायक रह गए थे लेकिन ढाई साल बाद 1993 में हमने सरकार बना ली। आजम ने लखनऊ में निवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह बात कही।
बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने हार का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा।
कहा, आप लोगों का तीर निशाने पर लगा है। आप लोग यही चाह रहे थे। हमारा दोष यही था कि हमने विकास किया। आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है।
जिन ईवीएम मशीनों से पर्चियां निकल रही थीं, वहां दो-चार वोट मिले हैं। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें गंभीर हैं। यह लंबी जांच का विषय है।