फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam avoids janeshwar park inaugural function

अमर की एंट्री, मुलायम के मंच से हटे 'आजम'!

Tue, 05 Aug 2014 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
azam avoids janeshwar park inaugural function

शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव चौथी बार स्थगित किए जाने से नाराज चल रहे आजम खां को यह उम्मीद नहीं रही होगी कि अमर सिंह की वापसी भी इसी वक्त हो जाएगी।

विज्ञापन


सपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट देश के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन के मौके पर भी आजम की नाराजगी जारी रही, तो सपा सुप्रीमो और सीएम अखिलेश के तेवर भी सख्त हो गए।
विज्ञापन


चार साल बाद अमर-प्रेम की दोबारा शुरुआत से खुश मुलायम परिवार ने मंच से आजम का नाम तक हटवा दिया।

आजम के नाम की तख्ती को हटाकर वहां सपा सरकार के दूसरे मंत्री को जगह दे दी गई। शिवपाल और अखिलेश के बीच बैठे अमर सिंह ने परिवार में अपनी पैठ का अंदाजा एक बार फिर करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर ने भी शुरू की मुलायम वंदना

azam avoids janeshwar park inaugural function

सपा से ही राज्यसभा पहुंचे सांसद अमर सिंह का कार्यकाल खत्म होने को आया, तो उन्होंने एक ‌बार फिर मुलायम वंदना शुरू कर दी है।

कभी निर्बाध ग‌ति से सपा सुप्रीमो की लानत-मलामत करने वाले अमर सिंह ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान रालोद का दामन थामकर ही मुलायम वंदना शुरू कर दी थी।

उन्हें शायद इस बात का अंदाजा था कि मोदी लहर में उनकी जीत निश्चित नहीं है, सांसद के तमगे के लिए मुलायम का साथ ही जरूरी होगा।

शायद यही वजह है कि उन्होंने मुलायम की वंदना जारी रखी और आखिरकार सपा सरकार के साथ मंच पर जगह बनाने में कामयाब भी हो गए। जानकारों की मानें तो अमर-आजम का पुराना बैर फिर सतह पर आ सकता है।

आजम ने सीएम को किया था नाराज!

azam avoids janeshwar park inaugural function

जिस कार्यक्रम की रूपरेखा खुद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने बनाई थी, उसमें ही वे नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनका इंतजार ही करते रह गए।

करीब पौने दो घंटे के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री ने आजम की गैरमौजूदगी में ही कार्यक्रम शुरू करवाया। यह कार्यक्रम उर्दू एकेडमी के पुरस्कार वितरण समारोह का था।

माना जा रहा है कि शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव टाले जाने के फैसले से नाराजगी के चलते वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

फिर भी अ‌खिलेश ने की गुजारिश

azam avoids janeshwar park inaugural function

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर लेखकों व शायरों को उनकी किताबों के लिए पुरस्कृत करने का कार्यक्रम था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे तो आजम खां को इसकी अध्यक्षता करनी थी। सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होना था।

पुरस्कार पाने वाले शायर व लेखक दस बजे ही पहुंच गए थे। सभी अतिथियों के आने की सूचना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी गई। लेकिन उन्होंने कहा कि आजम खां को आ जाने दें, उसके बाद कार्यक्रम शुरू करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed