फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azad Samaj Party declares candidate on Milkipur bypoll.

मिल्कीपुर उपचुनाव: आजाद समाज पार्टी ने भी घोषित किया उम्मीदवार, संतोष कुमार को बनाया प्रत्याशी

Wed, 15 Jan 2025 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी ने सपा से बागी हुए संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Azad Samaj Party declares candidate on Milkipur bypoll.
संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सपा व भाजपा के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी  ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आसपा ने समाजवादी पार्टी से बागी हुए संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने की।

विज्ञापन


इस सीट पर भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवार की घोषणा करते हुए चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा की तरफ से सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन


दलित मतदाता निभाते हैं निर्णायक भूमिका
मिल्कीपुर सीट पर दलित मतादाता ही निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। उसमें भी पासी समाज की संख्या सबसे अधिक है। यही वजह है कि पिछले कई चुनावों से सपा ने पासी समाज के ही पुराने और वरिष्ठ अवधेश प्रसाद पर दांव लगाकर सफल होती रही है। चुनावी इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1991 से अब तक के सभी चुनावों में इसी सीट पर भाजपा को सिर्फ दो ही बार जीत मिली है। यानि सियासी तौर पर इस सीट को सपा ही गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्कीपुर सीट पर कुल मतदाता 3.5 लाख
55 हजार पासी, 1.2 लाख अन्य दलित (कोरी आदि), 55 हजार यादव, 60 हजार ब्राम्हण, 30 हजार मुस्लिम, 25 हजार क्षत्रिय, 50 हजार अन्य पिछड़ी जाति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed