Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayush hospital with 50 beds should be established

Lucknow News: 50 बेड वाले आयुष अस्पताल स्थापित किया जाए

Sat, 02 Aug 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ayush hospital with 50 beds should be established
कार्यक्रम में आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु।
लखनऊ। आयुष अस्पतालों में सुविधाएं और दवाओं की संख्या बढ़ाकर मरीजों को आयुष चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश आयुष के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विभाग का प्रयास है कि 50 बेड वाले आयुष अस्पताल अधिक संख्या में स्थापित किए जाएं। इससे मरीजों को उनके घर के पास नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

ये बातें आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने कहीं। वह शुक्रवार को टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्यों में क्षमता निर्माण पर विभागीय शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे। इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार राज्य के आयुष मिशन के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने केंद्र सरकार से राज्य के बजट को बढ़ाने के लिए अनुरोध किया। उप्र आयुष मिशन की निदेशक निशा अनंत ने यूपी का आंकड़ा प्रस्तुत किया। कहा कि प्रदेश में मुफ्त जमीन की कमी के कारण नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने में मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपील की कि यदि स्वेच्छा से लोग जमीन दान करें तो नए आयुष केंद्र शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के जॉइंट एडवाइजर डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि नए शोध करने और इसका लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय हर संभव बजट उपलब्ध कराएगा। कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार मौर्य और अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र ने मांग की कि संस्थान और विषयों में एमडी पाठ्यक्रम शुरू करने एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बजट बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed