फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   #AyodhyaDeepotsav on Twitter, more than two lakh users expressed their feelings

#AyodhyaDeepotsav : ट्विटर पर छाया हैशटैग अयोध्या दीपोत्सव, दो लाख से ज्यादा यूजर्स ने व्यक्त की भावनाएं

Mon, 24 Oct 2022 05:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेंड के साथ दीपोत्सव को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए किया। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया।

विज्ञापन
#AyodhyaDeepotsav on Twitter, more than two lakh users expressed their feelings
#AyodhyaDeepotsav - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव पर जहां एक तरफ अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी ने अलौकिक समा बांधा, वहीं इंटरनेट की आभासी दुनिया में भी यूजर्स ने इस महा उत्सव को हाथों हाथ लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटैग #AyodhyaDeepotsav लगातार ट्रेंड में बना रहा। ट्विटर पर ये ट्रेंड 230 करोड़ से भी ज्यादा बार लोगों तक पहुंचा।

विज्ञापन


वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेंड के साथ दीपोत्सव को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए किया। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया। बता दें कि साल दर साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ती अयोध्या ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed