फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya will have two days of Ramayana recitation, lamps will burn from house to house

भूमिपूजन की तैयारीः अयोध्या में दो दिन होगा अखंड रामायण का पाठ, घर-घर जलेंगे दीप

Sun, 26 Jul 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will have two days of Ramayana recitation, lamps will burn from house to house
राम लला - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में भूमि पूजन के लिए चार अगस्त से ही सभी मठ-मंदिरों में दो दिन अखंड रामायण का पाठ और रामनाम का संकीर्तन होगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में अयोध्या त्रेता युग में रावण वध कर लौटे श्रीराम के राज्याभिषेक की तरह सजेगी। 

विज्ञापन


पांच अगस्त को पूरी अयोध्या में घर-घर दीप जलाकर दिवाली जैसा उत्साह दिखाएं। यह रणनीति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कार सेवकपुरम में 40 शीर्ष संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक कर तय की। सीएम ने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है, मुहूर्त पर सवाल उठाने वालों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


सीएम योगी दोपहर 1.55 बजे श्रीराम हवाई पट्टी पर उतरे और वहां से सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पीएम मोदी के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे परिसर को युद्धस्तर पर समतलीकरण करते हुए अनावश्यक पड़े वाच टॉवरों को हटा दिया जाए। उन्होंने पीएम समेत अन्य अतिथियों के बैठने से लेकर गर्भगृह में भूमि पूजन और सुरक्षा पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों के अनुसार, सीएम योगी ने कहा कि पांच अगस्त को पूरी अयोध्या धर्ममय और राममय नजर आए। अयोध्या की साफ सफाई और आध्यात्मिक ऊर्जा का पीएम को दर्शन कराना है। मठ-मंदिरों, गलियों और मोहल्लों, सड़कों और घाटों को ऐसा मनोरम बनाना होगा, जैसे त्रेता युग धरती पर उतर आया हो।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि भूमि पूजन के लिए अयोध्या को सजाने संवारने में पूरी ताकत झोंक दें। जन-जन की भागीदारी अपने-अपने घर से सुनिश्चित कराएं। लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस शुभ अवसर पर एक नई दिवाली का आगाज करें।

भूमि पूजन का होगा लाइव प्रसारण
कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि भूमि पूजन में सभी संत धर्माचार्यों को आमंत्रित करना ट्रस्ट के लिए संभव नहीं है। ऐसे में भूमि पूजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी लोग इसे देख सकें। 

अयोध्या का उत्साह देखेगी दुनिया : नृत्यगोपाल
भूमि पूजन का अवसर सभी संत धर्माचार्य और सनातन धर्मियों के लिए मनोवांछित फल देने वाला है। सभी लोग अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड, हनुमान चालीसा पाठ, रामनाम संकीर्तन करें, घरों में दीपमालाएं जलाएं।

- महंत नृत्यगोपाल दास, अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

हमारा प्रयास होगा, सभी लोग जुड़े भूमि पूजन से : चंपत
कोरोना महामारी के चलते सभी संत-धर्माचार्य और आम जन की उपस्थिति समारोह में संभव नहीं है। हमारी कोशिश होगी कि सभी लोग अपने-अपने स्थान से ही भूमि पूजन के साक्षी बनें। समारोह में सिख, जैन समेत अन्य धर्मों के प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी भी सुनिश्चित कराने का प्रयास होगा। 
- चंपत राय, महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed