फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya will be developed as world class city says CM Yogi Aditynatah.

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कहा है: मुख्यमंत्री योगी

Sun, 07 Feb 2021 09:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Feb 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be developed as world class city says CM Yogi Aditynatah.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में कहा कि देश और दुनिया की निगाहें अयोध्या पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक कार्ययोजना बनाकर तेजी से आगे बढ़ने को कहा था। इसी को लेकर मुख्य सचिव समेत संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उसी की समीक्षा के लिए यहां पर आया था। जल्द ही अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित होगी। अयोध्या वास्तव में जिस प्रकार से आध्यात्मिक विकास के साथ भौतिक विकास की हकदार थी, उस प्रकार के भौतिक विकास की प्रक्रिया को हम पर्यटन, संस्कृति, लोकनिर्माण, नगर विकास, परिवहन आदि के समन्वित प्रयास से आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को रामकथा संग्रहालय में अयोध्या के विकास और सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू की है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। देश के सभी राज्यों के द्वारा यहां पर गेस्ट हाउस की मांग की गई है। इसके अलावा अलग-अलग पंथ, संप्रदाय के धर्माचार्यों के द्वारा धर्मशाला के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


सरयू के जल प्रवाह को राम की पैड़ी पर उसी तर्ज पर आगे बढ़ाने का काम किया गया है, जैसे हरिद्वार में हर की पैड़ी बनी हुई है। इसका काफी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण, अंडरग्राउंड विद्युत केबल के साथ ही पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो इन सभी चीजों पर आज यहां व्यापक चर्चा हुई है। कई कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। जल्द ही अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद कई गुना श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राममंदिर के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद अयोध्या में कई गुना श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यह इस बात को दर्शाता है कि भविष्य में अयोध्या में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह अपार संभावनाएं रोजगार को भी जन्म देंगी। जो लोग अयोध्या के अंदर नहीं आना चाहते, बाहर-बाहर निकलना चाहते हैं उनके लिए एनएचआई के साथ मिलकर व्यवस्था करने जा रहे हैं। हर एक रूट से आने वाले लोगों के लिए रामनगरी में पार्किंग की अलग से व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed