{"_id":"617ea5d1e415c3430f7fe80a","slug":"ayodhya-traders-angry-with-road-widening-will-protest-by-turning-off-the-lights-for-ten-minutes-on-the-day-of-deepotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सड़क चौड़ीकरण से नाराज व्यापारी दीपोत्सव के दिन दस मिनट लाइट बंद करके करेगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सड़क चौड़ीकरण से नाराज व्यापारी दीपोत्सव के दिन दस मिनट लाइट बंद करके करेगे विरोध
Sun, 31 Oct 2021 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:46 PM IST
सार
व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता नंदू ने बताया कि अयोध्याधाम का व्यापारी समाज सौदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण क नाम पर उजाड़े जाने के फरमान से हैरान परेशान है।
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे अयोध्या के व्यापारी दीपोत्सव समारोह के दिन शाम 7 बजे 7:10 बजे तक को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर दस मिनट लाइट बंद कर विरोध जताएंगे। व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता नंदू ने बताया कि अयोध्याधाम का व्यापारी समाज सौदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण क नाम पर उजाड़े जाने के फरमान से हैरान परेशान है। अपनी पीड़ा को दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आए उच्च अधिकारियों, नेताओ तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि शहर के व्यापारी सौंदर्यीकरण के नाम पर रोजी रोटी न छीनी जाए, का तख्ती, बैनर अपनी अपनी दुकानों पर लगाकर रोजी रोटी बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इस दुख के चलते व्यापारी समाज स्वयं दीपावली नहीं मनाने का निर्णय पहले ही ले चुका है। व्यापारी नेता शक्ति जायसवाल, विजय यादव, सुनील कुमार, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सौरभ, राम गोपाल आदि ने बताया कि अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए साकेंतिक रूप से विरोध प्रदर्शन के क्रम में आगामी 3 नवंबर दिन बुधवार को सांय 7 बजे से 7.10 बजे तक 10 मिनट के लिए अपने अपने दुकानो की सभी लाइट बंद कर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन