फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Tourism in Ramnagari increased six times in eight years, number of devotees made records after Pran P

अयोध्या: आठ सालों में छह गुना बढ़ा रामनगरी में पर्यटन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की संख्या ने बनाए रिकॉर्ड

Sun, 22 Dec 2024 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Dec 2024 10:18 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर में हर साल भक्तों के आने की संख्या बढ़ती जा रही है। 2017 में जहां एक करोड़ 80 लाख लोग यहां पहुंचे थे तो वहीं 2024 में यह आंकड़ा 13 करोड़ का है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Tourism in Ramnagari increased six times in eight years, number of devotees made records after Pran P
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामनगरी अब न सिर्फ आस्था बल्कि पर्यटन का भी प्रधान केंद्र बन गई है। घरेलू श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या तो आस्था का केंद्र है ही, मंदिर निर्माण के बाद विदेशी श्रद्धालुओं को भी रामनगरी आकर्षित कर रही है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। 2017 से 2024 के बीच आठ सालों में अयोध्या में छह गुना पर्यटन बढ़ा है। 2017 में अयोध्या में पूरे साल में 1़ 78 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं 2024 में 13 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


राममंदिर पर सुप्रीम फैसला आने व इसका निर्माण शुरू होने के बाद तो रामनगरी धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में तब्दील हो गई। 2017 में योगी सरकार ने जब से अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की तो रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिला। दीपोत्सव अयोध्या का ब्रांड बन चुका है, हर साल दीपोत्सव को नया आयाम मिलता गया। वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटन ने नई उड़ान भरी है। 
विज्ञापन


2019 में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद अयोध्या में राममंदिर का निर्माण शुरू हुआ। मंदिर निर्माण शुरू होते ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 से ही रामनगरी में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि शुरू हो गई थी जो 2019 तक जारी रही। इसके बाद कोरोना काल 2020-21 में न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी आमद बहुत ही कम हो गई। 2022 में फिर श्रद्धालुओं की आमद तेज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में तो पर्यटन ने तेजी से उड़ान भरी पूरे साल में 5़ 75 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। 2024 में तो पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में रामनगरी ने काशी और मथुरा को पछाड़ दिया है। इस साल अयोध्या में 13 करोड़ 55 लाख 87 हजार 370 पर्यटक व श्रद्धालु आए। इसमें 3153 विदेशी पर्यटक हैं। जबकि मथुरा में 6़ 81 करोड़ व काशी में 6़ 27 करोड़ श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed