{"_id":"68a08d2bc91b123b930e03ff","slug":"ayodhya-three-injured-after-balcony-collapsed-in-hanuman-garhi-complex-referred-to-medical-college-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: हनुमान गढ़ी परिसर में छज्जा गिरने से तीन घायल, एक की मौत; दो गंभीर रूप से हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: हनुमान गढ़ी परिसर में छज्जा गिरने से तीन घायल, एक की मौत; दो गंभीर रूप से हुए घायल
Sat, 16 Aug 2025 09:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:15 PM IST
सार
Accident in Hanuman Garhi: अयोध्या के हनुमान गढ़ी परिसर में छज्जा गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी में हुआ हादसा। डेमो पिक।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार की दोपहर थाना रामजन्मभूमि अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में एक आश्रम का छज्जा गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत तथा दो व्यक्तियों के घायल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के रीवा के निवासी भोला प्रसाद पुत्र अशर्फी उम्र करीब 50 वर्ष की दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है तथा घायल अंश पुत्र राजू निवासी कश्मीरी गेट थाना को0 नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 18 वर्ष व रामकरन पुत्र बद्री प्रसाद निवासी काली पहाड़ी थाना महोबा जनपद महोबा उम्र करीब 29 वर्ष का इलाज दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में किया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा बताया गया की अंश के सर में चोट आई है तथा रामकरन के पेट मे चोट लगी है।
विज्ञापन