{"_id":"65bfb0916a2d5eae5809bbf6","slug":"ayodhya-temple-construction-started-again-after-a-break-of-20-days-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 20 दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू हुआ मंदिर निर्माण, भीड़ के नियंत्रण को लेकर भी बनी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 20 दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू हुआ मंदिर निर्माण, भीड़ के नियंत्रण को लेकर भी बनी कार्ययोजना
Sun, 04 Feb 2024 09:13 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:13 PM IST
सार
Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की वजह से राम मंदिर निर्माण के कार्य में ब्रेक लगा हुआ था। 20 दिन के बाद रविवार से निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राममंदिर निर्माण का कार्य 20 दिन बाद फिर से शुरू हो गया। प्रथम व दूसरे तल के निर्माण के साथ श्रद्धालु सुगमता पूर्वक दर्शन कर सकें इसको लेकर राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में घंटों मंथन हुआ है। राममंदिर में भीड़ नियत्रंण की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने सुगम दर्शन के बीच किस तरह निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा सकता है, इसका प्रजेंटेशन समिति के समक्ष दिया। संतुष्ट होने के बाद संस्था को फिर से काम शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
कार्यदाई संस्था एलएंडटी व टाटा कंसल्टेंसी ने मशीनों को इंस्टाल कर दिया है। क्रेन भी लगाए जा चुके हैं। निर्माण कार्य रविवार से शुरु कर दिए गए हैं। सोमवार से कार्यों को और गति दी जाएगी। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि नृपेंद्र मिश्र ने दूसरे फेज के निर्माण कार्यों को गति बढ़ाने पर मंथन किया है। तय हुआ है कि मालवाहक वाहनों को रात में प्रवेश दिया जाएगा ताकि दिन में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। सप्त मंडपम, यज्ञशाला, एसटीपी, ऑडिटोरियम का काम भी जल्द शुरू करने को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
डॉ़ मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि में चार प्रवेश द्वार बनने हैं। तीन का काम अभी बाकी है। इन तीन प्रवेश द्वारों के निर्माण के लिए नाप जोख शुरू हो गई है। यूपीआरएनएन को प्रवेश द्वार की डिजाइन बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का पचास फीसदी काम पूरा है। शेष काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, इसकी क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। राममंदिर के प्रथम व दूसरे तल का काम एक साथ अब शुरू होने जा रहा है। बैठक में राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा रामकथा संग्रहालय का सुंदरीकरण
डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि सरयू तट पर स्थित रामकथा संग्रहालय ट्रस्ट को मिल चुका है। इसके सुंदरीकरण का भी काम जल्द शुरू किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण ईकाईयों के साथ बैठक कर सुंदरीकरण का काम जल्द शुरू करने को कहा है। एक साल में यह संग्रहालय दिव्य-भव्य रूप में भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां मंदिर आंदोलन का इतिहास भी दर्शाया जाएगा।