{"_id":"65267706c25eac485c0c3845","slug":"ayodhya-salary-of-priests-of-ramlala-increased-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामलला के पुजारियों के आए अच्छे दिन, सैलरी बढ़ाई गई, अब मिलेंगे इतने हजार रुपये प्रतिमाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामलला के पुजारियों के आए अच्छे दिन, सैलरी बढ़ाई गई, अब मिलेंगे इतने हजार रुपये प्रतिमाह
Wed, 11 Oct 2023 03:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:50 PM IST
सार
रामलला के प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी और सेवा में लगे कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय की घोषणा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की।
विज्ञापन
अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर निर्माण के साथ ही रामलला के पुजारियों के भी दिन बहुरने लगे हैं। इसी क्रम में रामलला के प्रधान अर्चक सहित अन्य पुजारी के वेतन में वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट
बताया गया कि अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये वेतन कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था। अन्य पुजारियों व सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है। पुजारियों को रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।