Ayodhya News: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अयोध्या के संतों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अयोध्या के संतों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एक मिनट का मौन रखकर बाबा चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
यूपी के मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत को लेकर अयोध्या के संतों में उबाल है। शनिवार को उनमें खासा आक्रोश देखने को मिला। संतों, श्रद्धालुओं और समर्थकों ने बाबा की आत्मा की शांति के लिए नया घाट स्थित साकेत भवन मंदिर में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संतों का कहना है कि गोरक्षा के लिए समर्पित रहे बाबा की इस तरह हुई मौत अत्यंत हृदय विदारक है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गो-तस्करों द्वारा उनकी हत्या की गई है। यह बेहद निंदनीय है। संतों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे बाबा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मथुरा मंडल, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की भूमि माना जाता है, वहां इस प्रकार की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी और भी अधिक है। आक्रोशित संतों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और समाज में शांति बनी रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.