फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya saint Rajudas threatened to maker of film Kali.

Kali: फिल्म काली पर विवाद, हनुमानगढ़ी के पुजारी की धमकी, बोले- क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा कर दिया जाए...

Wed, 06 Jul 2022 01:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

फिल्म काली में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने पर संत-धर्माचार्यों ने आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने सरकार से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
Ayodhya saint Rajudas threatened to maker of film Kali.
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली विवादों में घिर गई है। फिल्म काली में माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। राम नगरी के संत धर्माचार्यों ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने फ़िल्म के निर्माता को धमकी तक दे डाली है कहा है कि क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए ... क्या यही इच्छा है तुम्हारी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तो आपने जो किया है उस पर आपको माफी मिल सकती है लेकिन अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि आप संभाल नहीं पाओगे। राजू दास ने कहा है कि फिल्म निर्माता लीना द्वारा बनाई गई फिल्म काली में हिंदू धर्म व संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है जोकि अत्यंत निंदनीय हैं।
विज्ञापन


सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के गृहमंत्री से अपील करता हूं कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाया जाना चाहिए। फिल्म में शक्ति स्वरूपा मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। यह मजाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने सही कह दिया तो पूरे देश में आग लग गई। आप सनातन धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाओगे। क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए... क्या तुम्हारी यही इच्छा है? राजू दास ने कहा कि अगर सरकार ने इस फिल्म पर बैन नहीं लगाया तो ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि संभाल नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed