फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Sadhvi Ritambhara visited Ramlala, said- internal poverty is removed by the grace of Shri Ram

Ayodhya: साध्वी ऋतंभरा ने किए रामलला के दर्शन, बोले- श्रीराम की कृपा से दूर होती है आंतरिक दरिद्रता

Thu, 03 Jul 2025 02:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

साध्वी ऋतंबरा ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में रामलला और रामदरबार के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण हिंदुओं के लिए संकल्प से सिद्घि है।

विज्ञापन
Ayodhya: Sadhvi Ritambhara visited Ramlala, said- internal poverty is removed by the grace of Shri Ram
साध्वी ऋतंभरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर आंदोलन की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी ऋतंभरा ने बृहस्पतिवार को रामलला और राम दरबार के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। यह करोड़ों हिंदुओं के संकल्प की सिद्धि है। श्रीराम के दर्शन से जीवन में कभी भी पराजित न होने की उर्जा प्राप्त होती है।

विज्ञापन


श्रीराम दरबार बेहद अदभुत है जहां माता जानकी के साथ प्रभु दिव्य दर्शन दे रहे हैं। प्रभु श्रीराम जानकी सहित जब दर्शन देते हैं तो भावों में साम्राज्य भर देते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की भूमि से, श्रीराम जन्मभूमि से सभी को बहुत आशीर्वाद है। मंगलमय श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला का दर्शन करके आई हूं। एक बार राम मंदिर के शिखर का दर्शन कर लीजिए। सनातन की ध्वजा अनंत काल तक फहराती रहे। उसका सौन्दर्य हम सभी के हृदय में श्रीराम भक्ति के रूप में प्रकट है। चाहे हमारा पारिवारिक जीवन, सामाजिक जीवन हो या हमें स्थिरता की खोज हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी


उन्होंने कहा कि बाहरी दरिद्रता तो कर्म से दूर होती है पर आंतरिक दरिद्रता श्रीराम की कृपा से ही दूर सकती है। आंतरिक आनंद के साम्राज्य का अगर कोई प्रसाद दे सकता है तो वह श्रीराम ही दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed