{"_id":"65b1d86940a9b2b2dc090e75","slug":"ayodhya-route-opened-for-trains-6-trains-will-be-restored-from-today-30-running-via-changed-route-will-come-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:ट्रेनों के लिए खुला अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल, 30 बदले रास्ते से चल रहीं आएंगी अपने मार्ग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:ट्रेनों के लिए खुला अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल, 30 बदले रास्ते से चल रहीं आएंगी अपने मार्ग पर
Thu, 25 Jan 2024 09:11 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:11 AM IST
सार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या रूट की कई ट्रेनें बंद कर दी गईं थीं, वह आज से बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
Ram Mandir: astha special train
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या रूट की निरस्त चल रहीं छह ट्रेनें बृहस्पतिवार से बहाल हो जाएंगी। वहीं बदले रास्ते से चलाई जा रहीं अयोध्या रूट की 30 ट्रेनें भी अपने तय मार्ग पर लौट आएंगी। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस कार्यों के कारण निरस्त व बदले रूट से चलाई जा रही थीं। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सलारपुर रेलखंड की निरस्त व मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें 25 जनवरी से बहाल हो जाएंगी। 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12530 लखनऊ-जंक्शन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15113 गोमतीनगर-छपरा कचेहरी एक्सप्रेस व 13114 छपरा-कचेहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
वंदे भारत बहाल, पर साढ़े पांच घंटे रही लेट
अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को बहाल कर दी गई। यह ट्रेन पिछले सात जनवरी से निरस्त चल रही थी। बहाली के बाद पहले दिन ही ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर शाम 5:20 बजे के बजाय 5:35 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन