Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates News in Hindi: सीएम योगी बोले- सुरक्षा देना हमारा काम, ट्रस्ट ने दी तैयारियों की जानकारी
{"_id":"5f27a7d58ebc3e63ba636503","slug":"ayodhya-ram-janam-bhumi-shilanyas-ramlala-yogi-adityanath-visit-preparations-latest-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates News in Hindi: सीएम योगी बोले- सुरक्षा देना हमारा काम, ट्रस्ट ने दी तैयारियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 03 Aug 2020 04:59 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:59 PM IST
खास बातें
समूची अयोध्या रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के उल्लास में डूबी नजर आ रही है। घर-घर में तैयारी और उल्लास का माहौल है। भूमिपूजन शुरू हो चुका है। सड़कों-गलियों से लेकर छतों पर केसरिया पताके लहरा रही हैं। दीवारों पर रामायणकालीन नयनाभिराम दृष्य रामनगरी की अलौकिकता बयां कर रहे हैं। सीएम योगी अयोध्या पहुंचे और खुद तैयारियों का जायजा लिया। जानिए अयोध्या के पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
अयोध्या में जायजा लेते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:58 PM, 03-Aug-2020
सीएम योगी ने किया सरयू पूजन
अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू पूजन किया। सरयू के जल से आचमन किया। महंत शशिकांत दास ने सरयू पूजन कराया। सीएम योगी ने राम की पैड़ी का भी निरीक्षण किया।04:54 PM, 03-Aug-2020
समारोह के लिए काशी विद्वत परिषद का दल अयोध्या रवाना
राम मंदिर शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए काशी विद्वत परिषद के दल ने सोमवार को वाराणसी से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर दिया है। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री डॉ उत्तम ओझा ने बताया कि पांच अगस्त को प्रस्तावित शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने काशी विद्वत परिषद के तीन सदस्यीय दल ने परिषद के मंत्री पंडित राम नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में अयोध्या के लिए प्रस्थान कर चुका है।
विज्ञापन
04:33 PM, 03-Aug-2020
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी तैयारियों की जानकारी
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि हमने केवल संतों को बुलाया है। उनका कहना था कि कुछ लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित है और उनका मानना है कि वो लोग दलित हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं मानते क्योंकि वो अब संत बन चुके हैं। इस कार्यक्रम में करीब संत महात्मा मिलाकर करीब पौने दो सौ लोग होंगे।
उन्होंने बताया कि हमने इकबाल अंसारी को भी बुलाया है और मोहम्मद शरीफ को भी। मोहम्मद शरीफ वो इंसान हैं जो लोगों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करते हैं और अब तक करीब 10 हजार लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। वह अयोध्या के निवासी है और हमने उन्हें आमंत्रित किया है।
जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनको कार्ड मिल जाएगा। इस कार्ड के आधार पर कोई दूसरा व्यक्ति उनकी जगह नहीं आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमने कोई वाहन पास जारी नहीं किया है। वाहनों को इस कार्यक्रम के स्थल से दूर ही रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि हमने इकबाल अंसारी को भी बुलाया है और मोहम्मद शरीफ को भी। मोहम्मद शरीफ वो इंसान हैं जो लोगों का मुफ्त में अंतिम संस्कार करते हैं और अब तक करीब 10 हजार लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। वह अयोध्या के निवासी है और हमने उन्हें आमंत्रित किया है।
जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनको कार्ड मिल जाएगा। इस कार्ड के आधार पर कोई दूसरा व्यक्ति उनकी जगह नहीं आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमने कोई वाहन पास जारी नहीं किया है। वाहनों को इस कार्यक्रम के स्थल से दूर ही रखा जाएगा।
04:18 PM, 03-Aug-2020
हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना कर रहे सीएम योगी
सीएम योगी अपने अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी पहुंच चुके हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अधिकारियों से भी लगातार बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वह तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं।Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath offers prayer at Hanuman Garhi temple.
— ANI UP (@ANINewsUP) August 3, 2020
The foundation stone laying ceremony of #RamTemple is scheduled on August 5. pic.twitter.com/s90qyFw4xO
04:04 PM, 03-Aug-2020
सीएम योगी बोले, हमारे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण क्षण
पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का जायजा लेने के बाद सीएम योगी ने मीडिया से बात की। उनका कहना था कि पीएम मोदी मंदिर निर्माण की अधारशिला रखेंगे यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम रामजन्मभूमि न्यास का है लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम यहां आए हुए हैं। किसी भी तरह की कोई कोताही न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। कोविड 19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। सभी से अपील है कि ट्रस्ट ने जिस प्रकार की व्यवस्था बनाई है उसी के अनुसार सभी लोग इस कार्यक्रम से जुड़े।03:45 PM, 03-Aug-2020
ट्रस्ट की ओर से प्रेसवार्ता थोड़ी देर में
कारसेवकपुरम में ट्रस्ट की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन थोड़ी देर में किया जाएगा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम मंदिर के भूमि पूजन व प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:40 PM, 03-Aug-2020
सीएम नृत्य गोपाल दास से करेंगे मुलाकात
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद सीएम योगी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करेंगे।03:36 PM, 03-Aug-2020
थाईलैंड से खास फूल मंगाए गए
साकेत कालेज से हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि तक पीएम जिस मार्ग से गुजरेंगे वहां के दोनों तरफ घर-दुकान से लेकर धर्मस्थल तक पीले रंग से रंग दिए गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया जा रहा है, इसके थाईलैंड से खास फूल मंगाए गए हैं।03:28 PM, 03-Aug-2020
लखनऊ से अयोध्या पहुंची छह स्पेशल टीम
लखनऊ से अयोध्या के लिए छह स्पेशल टीम रवाना कर दी गई हैं। ये कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों कोरोना परीक्षण करेंगी।03:21 PM, 03-Aug-2020