Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Strike by MGNREGA workers deepens crisis in operations

Sitapur News: मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से कामकाज पर संकट गहराया

Wed, 25 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Strike by MGNREGA workers deepens crisis in operations
सीतापुर। जिले में 23 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे विशेष रोजगार सृजन अभियान के बीच मनरेगा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार अभियान की रफ्तार पर असर डाल सकता है। ग्राम रोजगार सेवकों के साथ अब मनरेगा के अन्य संविदा कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इससे गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर मनरेगा के कार्यों के संचालन और भुगतान संबंधी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1096 ग्राम रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनके आंदोलन को जिले के करीब 150 सहायक कार्यक्रम अधिकारियों, तकनीकी सहायकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और लेखा सहायकों ने भी समर्थन दिया है। इन कर्मचारियों की ओर से भी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। बीवी-जीरामजी कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से इस संबंध में 23 नवंबर को अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्य बहिष्कार की जानकारी दी। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से रोजगार की मांग दर्ज करने, कार्यों की तकनीकी प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव, मजदूरी भुगतान और कार्यों की निगरानी जैसे काम प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जिले के सभी 19 विकासखंडों में मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed