{"_id":"6b05d8d695a8ed0bb0056f3b","slug":"jind-teams-selected-for-state-basketball-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-164320-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जींद की टीमें चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जींद की टीमें चयनित
विज्ञापन
जींद। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से पुरुष व महिला वर्ग की सीनियर जिला बास्केटबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ी 4 से 6 दिसंबर तक हिसार के चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली 58वीं हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि छोटूराम किसान कॉलेज में 24 नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। इनमें महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन सुबह 10 बजे और पुरुष वर्ग का चयन सुबह 11 बजे किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दोनों टीमों के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।