Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2027: BJP to reach out to 4.5 lakh beneficiaries; public outreach campaign to be launched

यूपी चुनाव 2027: 4.5 लाख लाभार्थियों तक पहुंचेगी भाजपा, चलेगा जनसंपर्क अभियान

Tue, 24 Nov 2026 09:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 09:49 PM IST
सार

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने लाभार्थियों को साधने की योजना बनाई है। पार्टी 4.5 लाख लाभार्थियों से सीधा संपर्क बनाएगी। इसके लिए 10 दिन का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
UP Elections 2027: BJP to reach out to 4.5 lakh beneficiaries; public outreach campaign to be launched
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा अब पिछड़े वर्गों, पारंपरिक कारीगरों और छोटे कारोबारियों के बीच अपनी पहुंच मजबूत करेगी। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 4.5 लाख लाभार्थियों से सीधा संपर्क साधा जाएगा। मंगलवार को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल की मौजूदगी में प्रदेशव्यापी अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई।

विज्ञापन


नरेंद्र कश्यप ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के तहत सूचीबद्ध 4.5 लाख लाभार्थियों से संपर्क कर विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे। लाभार्थियों की सूची कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। वहीं, चायवाले, पानवाले, मोची और शिल्पकार जैसे छोटे व्यवसायियों की सूची 30 नवंबर तक शक्ति केंद्र स्तर पर तैयार होगी। इनसे व्यक्तिगत संपर्क और बैठकें की जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को ऐसे काउंटर करेगी सपा, चुनाव करीब आने पर होगी तीखी जुबानी जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद एक मंच से दिखाएंगे ताकत, 26 को लखनऊ में महारैली; दस लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य


उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और नई पहचान दे रही है। पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध करा रही है। वहीं, एक जिला-एक उत्पाद योजना स्थानीय उत्पादों को प्रशिक्षण, विपणन और ब्रांडिंग में मदद कर रही है।

10 दिन चलेगा अभियान: यह प्रदेशव्यापी अभियान एक से 10 दिसंबर तक चलेगा। इसमें मंत्री भूपेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति और हंसराज विश्वकर्मा भी सहयोग करेंगे।

Trending Videos

सांसद-विधायक लगाएंगे चौपाल, दिए गए निर्देश

सोमवार को यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें गांव-गांव में चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विधायकों को 5 दिसंबर तक अपनी विधानसभा में 50, जबकि सांसदों को लोकसभा क्षेत्र में 10 चौपाल करने का लक्ष्य दिया। साथ ही जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं हैं या पार्टी कमजोर स्थिति में है, वहां राज्यसभा सांसद और विधान परिषद सदस्य चौपाल का आयोजन करेंगे। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके अलावा एसएसआर के तहत पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, महिलाओं और छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में युद्धस्तर पर शामिल कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed